फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में पुलिस ने ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर 225 के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर 225 लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 169 लोगों का मास्क नहीं पहनने पर चालान काटा गया। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा के निर्देशानुसार शहर में नाकाबंदी एवं पुलिस गश्त की गई थी। इसमें पुलिस की राइडर और पीसीआर से पेट्रोलिंग की गई। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि ज्यादातर चालान जेबरा क्रॉसिंग और गलत साइड से वाहन चलाने वालों के किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 51 के चालान किए गए हैं। यह चालान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और रेड लाइट जंप करने वालों के हैं। सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार ने कहा कि कालका-पिंजौर क्षेत्र से ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने वाले 92 लोगों के चालान किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि पिंजौर, कालका जाते समय हाईवे पर गलत जगह पर वाहन पार्क नहीं करें। पंचकूला एसीपी ट्रैफिक रमेश गुलिया ने बताया कि अपने जीवन की रक्षा के लिए लोग ट्रैफिक के हर नियम का पालन करें ताकि आप खुद को व दूसरों की जिंदगी को बचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें