फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव व मां दुर्गा के पाठ करने से असंभव काम होते हैं संभव : महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम सेवा समिति ने सेक्टर-20 स्थित मंडी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रभु कृपा दुख निवारण का समागम का आयोजन किया। इस दौरान महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने कहा कि भगवान शिव और मां दुर्गा के पाठ की कृपा से हर असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। तन, मन, धन की विषमताएं जड़ से समाप्त हो जाती हैं। इस पाठ के करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सभी बाधाएं भी नष्ट हो जाती हैं। बीज मंत्र की शक्ति को विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका, कनाडा जैसे देश इसलिए मान्यता प्रदान कर रहे हैं, क्योंकि जिन असाध्य रोगों का इलाज आधुनिक मेडिकल साइंस नहीं कर पा रही है वे मां दुर्गा के सहज और सरल पाठ से ठीक हो गए। सत्संग सुनने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए लोग भारी संख्या में अनाज मंडी में पहुंचे थे।
विज्ञापन



भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव सुशील वर्मा गुरुदास ने कहा कि पश्चिमी देशों ने भी अब बीज मंत्रों को मान्यता प्रदान कर दी है। पहले वे इसे स्वीकार नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें