पिंजौर। टी-पॉइंट के समीप अवैध अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कुछ लोगों ने सड़क पर टूटा डस्टबिन और दोपहिया वाहन खड़े कर रास्ता घेर लिया है, जिससे ऑटो चालक सड़क पर ही सवारी बैठाने को मजबूर हैं और जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद कालका से मांग की है कि अतिक्रमण हटाकर रेहड़ी-फड़ी वालों को उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए।