फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अगर टाइप टेस्ट पास नहीं कर पाएंगे तो बना दिया जाएगा चपरासी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अनुकंपा के आधार पर शिक्षा विभाग में जिन लोगों ने क्लर्क पद पर नौकरी हासिल की थी, अब उन्हें टाइप टेस्ट से गुजरना होगा। अगर वह दो बार टाइप टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें डिमोट कर चपरासी बना दिया जाएगा। यह आदेश शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि 25 मार्च, 2021 से पहले भर्ती मुलाजिमों पर यह नियम लागू नहीं होंगे। हालांकि विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि उनके नियुक्ति पत्रों में टाइप टेस्ट की बात साफ लिखी गई थी, उसी के मुताबिक यह कार्रवाई की जा रही है। सहायक डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन की तरफ से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया। ऐसे में अब सारा दफ्तरी काम कंप्यूटर पर ही होता है। इसके पीछे कोशिश कागज की बचत कर पर्यावरण को बचाना भी है। इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया। इस तरह के आदेश अन्य विभागों में भी लागू होंगे।
विज्ञापन

याद रहे कि पंजाब में मुख्य शिक्षा विभाग का कार्यालय मोहाली में है। इसके अलावा हर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का दफ्तर है। वहां पर स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें