फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झुग्गियां दिखें तो एचएसवीपी को भेजें फोटो, टीम करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को झुग्गियों से मुक्त करने के लिए अब एचएसवीपी आम जनमानस का सहारा लेगा। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर 7888571296 जारी किया गया है। इस नंबर पर झुग्गियों की फोटो भेजने पर एचएसवीपी की टीम वहां पहुंच कर कार्रवाई करेगी। इसके लिए एचएसवीपी अधिकारियों ने पूरी योजना तैयार कर ली है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पंचकूला को प्रदेश में खुशी सड़कों, हरियाली और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मगर शहर के सेक्टरों में बनाई गई झुग्गियां शहर की सुंदरता पर दाग लगा रही हैं। अगर शहर के कुछेक सेक्टरों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी सेक्टरों में झुग्गियां बनी हुई हैं। हजारों की संख्या में शहर में लोग झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। शहर को इनसे मुक्त करने के लिए एचएसवीपी ने नई योजना तैयार की है।
विज्ञापन


फील्ड के कर्मचारी नहीं कर पाएंगे गुमराह

शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर एचएसवीपी की ओर से लगातार अभियान चलाए जाते हैं, मगर शहर की सूरत में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। इसका कारण यह है कि फील्ड के कर्मचारी उच्चाधिकारियों को हमेशा पॉजिटिव रिपोर्ट देते हैं। इसलिए अधिकारी हकीकत को जान ही नहीं पाते हैं। मगर इस नंबर पर अधिकारी निगरानी रखेंगे। इससे कर्मचारी अधिकारियों को गुमराह नहीं कर पाएंगे और असर स्थिति से अधिकारी अवगत रहेंगे।

मुहिम सफल हुई तो बनवाएंगे एप
एचएसवीपी ने यह मुहिम ट्रायल के तौर पर शुरू की है। अगर यह आंशिक रूप से भी सफल होती है तो एचएसवीपी की ओर से एक एप बनाया जाएगा। एप में सिर्फ फोटो उतारकर अपलोड करना होगा। इससे वहां की लोकेशन भी अपने आप एचएसवीपी तक पहुंच जाएगी। उससे यह भी पता चल जाएगा कि उस लोकेशन पर पहले कितनी बार अभियान चलाया गया है। अगर वहां बार-बार झुग्गियां लगेंगी तो उसे सेंसेटिव जोन मानकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में है सबसे ज्यादा समस्या

शहर के सेक्टर-4, 5, 8, 9, 11, 14, 20, 21, 26, 27, 28, महेशपुर और एमडीसी में सबसे ज्यादा झुग्गियां हैं। एचएसवीपी अधिकारियों ने कहा था कि सेक्टर-5 को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 की तरह विकसित किया जाएगा। मगर यहां पर लगी झुग्गियों ने इसे बदसूरत कर दिया है। झुग्गियों में रहने वाले दवा बेचने का काम भी करते हैं। अवैध रूप से कहीं भी अपनी दुकान जमा लेते हैं।

वर्जन::

शहर को झुग्गियों के अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इस पर पंचकूला से संबंधित झुग्गियों की फोटो भेज सकेगा। वहां पहुंच कर एचएसवीपी की इंफोर्समेंट टीम कार्रवाई करेगी। इन नंबर की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। - मानव मलिक, संपदा अधिकारी पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें