फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुमराह करने पर सीएससी संचालक पर कार्रवाई कर तुरंत प्रभाव से उसकी आईडी बंद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लघु सचिवालय के समाधान शिविर में शुक्रवार को 49 शिकायतें सुनकर उपायुक्त ने उनके निदान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गुमराह करने पर एक सीएससी संचालक की आईडी बंद करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ और नगर निगम के खिलाफ आई शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को निदान के निर्देश दिए।
उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने शमशेर सिंह की शिकायत पर सीएससी संचालक के खिलाफ गुमराह करने पर कार्रवाई करने के साथ ही सीएससी संचालक की आईडी बंद करने के निर्देश दिए हैं। शमशेर सिंह सरकारी लाभ लेने के लिए समाधान शिविर में इनकम ठीक करवाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कल शाम ही सीएससी पर चेक करवाया है, उसकी इनकम अब भी ज्यादा दिखाई जा रही है। उपायुक्त को पता चला कि इनकम ठीक होने के बाद बीपीएल राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बना है। ऐसे में सीएससी केंद्र संचालक गलत मंशा रखकर शमशेर सिंह को गुमराह कर रहा है। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर सीएससी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उसकी आईडी तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने वार्ड नंबर-16 चंडीमंदिर की शिकायत पर सप्ताह में गली निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। काॅलोनी के लोगों की तरफ से जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी काॅलोनी में एकमात्र गली का निर्माण छोड़ दिया गया है। रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। बरसाती पानी की वजह से फिसलन बनी हुई है। इस कारण हादसा होने का भय बना हुआ है। उपायुक्त ने नगर निगम को जल्दी निर्माण कार्य शुरू कर सप्ताहभर में पूरा करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

60 घरों को पानी मुहैया करवाएं
उपायुक्त ने ग्राम पंचायत बालकवाला की शिकायत पर गांव के 60 घरों को पीने का पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत ने बताया कि गांव के करीब 60 घरों में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है। उपायुक्त ने पब्लिक हेल्थ को गांव में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पब्लिक हेल्थ को गांव बूढ़ की पंचायत की शिकायत पर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए जलघर में बड़ी मोटर रखने के भी निर्देश दिए। बिल्ला गांव निवासी रोशन लाल की शिकायत पर अगले सप्ताह से हाईवे में आई जमीन के मामलों की सुनवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। सरपंच कृष्णा देवी ने बताया कि गांव में बिजली के खंभे लगाए जाने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने बिजली निगम को गांव में जल्द से जल्द खंभे लगाकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। डाॅ. यश गर्ग ने गांव बोरंग निवासी रवि कुमार की शिकायत पर वन विभाग को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रवि कुमार ने शिकायत में बताया कि जंगल की आग के कारण उसके पशुओं का बाड़ा जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने बाड़े के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। उपायुक्त ने वन विभाग को इस बारे में सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन दें, प्रॉपर्टी बिल ठीक करें
उपायुक्त ने रोहित शर्मा की शिकायत पर बिजली निगम को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिकायत में रोहित शर्मा ने बताया कि बेसमेंट में उनकी रिहायशी है। वे दुकान चला रहे हैं। बिजली निगम से दुकान के लिए व्यवसायिक बिजली कनेक्शन लिया हुआ है। रिहायश के लिए अलग से बिजली कनेक्शन दिया जाए। डाॅ. यश गर्ग ने राममूर्त सिंह की शिकायत पर नगर निगम को प्रॉपर्टी बिल ठीक करने के निर्देश दिए। राममूर्त सिंह ने शिकायत में बताया कि उसका प्रॉपर्टी बिल गलत आया है। विभाग ने कहा कि पहले बिल भरना पड़ेगा बाद में ठीक करके लौटा दिया जाएगा। गलत बिल को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। न ही उसके रुपये लौटाए हैं। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में सरकार की हिदायतों के अनुसार इनकम में अपडेट के लिए आवेदन के साथ एफिडेविट देना अनिवार्य है। बिना एफिडेविट के आवेदन नहीं होगा। आवेदन आने के बाद आवेदक का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आय को दुरूस्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें