फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: थार और फॉरच्यूनर है तो 30 लाख का इंतजाम करो, नहीं तो गोली मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पिंजौर में 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रुपये नहीं मिलने पर गोली मारने की धमकी दी है। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने पिंजौर थाने में धारा 384 और 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौर के सूरजपुर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने पहले उनका नाम पूछा। आरोपी ने पूछा कि क्या उनके पास थार और फॉरच्यूनर गाड़ी है। इस पर पीड़ित ने आरोपी से पूछा कि वह कौन है, क्यों पूछ रहा है। आरोपी ने पीड़ित से पूछा कि तुम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हो, तो आरोपी ने कहा नहीं। इस पर आरोपी ने पीड़ित को शाम तक 30 लाख रुपयों का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित और उसके परिवार के सदस्य सदमे में हैं। पिंजौर एसएचओ सोमबीर ढ़ाका ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलर के मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें