फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सावधानी नहीं बरती तो लोग आएंगे डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हितैषी फाउंडेशन ने मानसून सीजन के चलते पैदा होने वाले मच्छर और मच्छरों की वजह से पैदा होने वाली मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई तेज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते अगर सावधानी नहीं बरती तो लोग डेंगू की चपेट में आएंगे। पिछले साल 2024 में डेंगू के 1324 मामले सामने आए थे और छह लोगों की जान गई थी। हितैषी फाउंडेशन के पदाधिकारी एसके शर्मा, बीएम कौशिक, आरके शर्मा, प्रेमलाल गुप्ता, बृजलाल जैन, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, प्रमोद गोस्वामी, अरुण बंसल, रवीश गौतम, ध्रुव विशिष्ट, मोहित बंसल, डाॅ. एस कुमार, बीके गुप्ता, सुभाष शर्मा, प्रेमलाल गुप्ता, सूरज प्रकाश विज, शिवकुमार वर्मा, जीडी बत्रा, दिनेश सिंगला, अमित गुप्ता, एनके खोसला, तरसेम गर्ग, सतीश गोयल, स्वदेश कपूर ने कहा कि नगर निगम हर सेक्टर में फॉगिंग बार-बार करवाए और आमजन को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास भी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें