फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अकाउंट नंबर भेज रहा हूं, फीस जमा करा देना, रुपये आकर ले जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का लेकर रुपये मांगकर धोखाधड़ी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-19 निवासी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी बलटाना में फोटोस्टेट और मनी ट्रांसफर करने की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब 4.45 बजे वे अपने निवास पर थे। उसी दौरान उन्हें एक निजी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय पीएसओ विधायक ज्ञानचंद गुप्ता बताया। उसके कहा कि एमएलए साहब बात करेंगे।
इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह एमएलए ज्ञानचंद गुप्ता बोल रहा है। आपसे एक छोटी सी हेल्प चाहिए। मेरी बहन की बेटी पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। उसकी 13863 रुपये की फीस बकाया है। आपको अकाउंट नंबर भेज रहा हूं, उसमें रुपये जमा करवा देना। पंचकूला में मेरी कोठी पर आकर मुझसे नकद रुपये ले जाना। मेरी कोठी के गेट पर राहुल नाम का सिक्योरिटी गार्ड मिलेगा। उसके बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया उसमें अकाउंट नंबर और व्यक्ति का नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसी नंबर से बार-बार फोन आया। शिकायतकर्ता को शक हुआ कि उसके साथ कोई धोखाधड़ी कर रहा है। उन्होंने पैसे नहीं भेजे और सेक्टर-20 थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें