फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला-यमुनानगर हाईवे की स्लिप रोड पर हाइड्रा मशीन पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पंचकूला-यमुनानगर हाईवे किनारे स्लिप रोड पर पुलिस लाइन के सामने उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब यहां पर एक हाइड्रा मशीन स्लिप रोड से दूसरे रोड पर चढ़ते समय पलट गई। जैसे ही उसका अगला टायर स्लिप पर चढ़ा, स्लिप टूट गई और हाइड्रा का संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि हादसे के समय स्लिप रोड या हाईवे पर पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के चलते करीब दो घंटे तक मशीन हाईवे पर पड़ी रही। इसके बाद दूसरी जेसीबी और हाइड्रा की मदद से उसे हटाया गया। लोगों का कहना है कि हादसे के दौरान मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें