फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा छुड़ाने गए भाई पर चाकू से किया से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में पति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने आए भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसका छोटा भाई अमर सिंह अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इसके बाद अमर सिंह गली में आकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर वह बेटे समेत गली में आए। उनका छोटा भाई उनसे भी झगड़ा करने लगा। अमर सिंह ने भाई और भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य परिजन बाहर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें