फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जारी किए नियुक्ति पत्र और आई कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की संयुक्त मासिक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र और आई कार्ड वितरित किए गए। संगठन के प्रदेश महासचिव चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि बैठक की शुरूआत में संगठन की हरियाणा इकाई द्वारा तीन माह के दौरान जनहित में किए कार्य और उठाए जनहित के मुद्दों से पदाधिकारियों को अवगत करवाया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने बताया कि कुछ जनसमस्याओं का समाधान करवा दिया गया है। कुछ के समाधान के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार जारी है। चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश चीफ पैटर्न प्रवीण हुड्डा, प्रदेश पैटर्न रघुवंश मल्होत्रा और प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने वर्ष 2022 के लिए गठित नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र और आई कार्ड वितरित किए। बैठक में उपस्थित नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रवीण हुड्डा को चीफ पैटर्न, रघुवंश मल्होत्रा पैटर्न, गुलशन राय अध्यक्ष, लव बदवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण दीवान व सुभाष कोहली उपाध्यक्ष, चंद्रकांत शर्मा महासचिव, राज कुमार बदवार मीडिया सचिव और दीपक कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार जिला पंचकूला की कार्यकारिणी में मेनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनी खोसला उपाध्यक्ष, नरेंद्र डोगरा एडवाइजर, सुरेंद्र सिंह को महासचिव, अंश जैन को सचिव का पद सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें