फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छह केंद्रों पर 3740 उम्मीदवार देंगे एचटेट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 (एचटेट) की परीक्षा में इस बार पंचकूला में 3740 उम्मीदवार छह केंद्रों में परीक्षा देंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह और पंचकूला एचटैट के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एक अहम परीक्षा है। जिला प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाना है। उन्होंने बताया कि लेवल-3 पीजीटी लेक्चरार परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर शनिवार को शाम 3 से 5 बजे करवाया जाएगा। लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 4 दिसंबर रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। लेवल-1 प्राइमरी अध्यापक की परीक्षा रविवार शाम 3 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह बनाए हैं सेंटर
उपायुक्त ने बताया कि एचटैट परीक्षा के लिए छह सेंटर पंचकूला में बनाए गए हैं। इसमें डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर-1, एमआरए मॉर्डन स्कूल सेक्टर-7, न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 शामिल हैं।
विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूटर स्टेशन ऑफिसर की हुई है नियुक्ति
उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा पेपर डिस्ट्रिब्यूटर स्टेशन ऑफिसर व अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा-144 लगाई जाएगा। इसके तहत पांच से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर मनाही होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के समीप फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में प्रश्न पत्र और परीक्षा सामग्री के सीलबंद पैकेट रखवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा की व्यवस्थाओं के लिए संयोजक नियुक्त किया गया है। वे सभी शिक्षण संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करके परीक्षा को सुचारु रूप से करवाना सुनिश्चित करेंगे।
यह अधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर पंचकूला पुलिस के एसीपी राजकुमार, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, एसडीओ पिंजौर बलवीर सिंह, एसडीई बीएंडआर करम सिंह, अक्षय कुमार एक्सईएन एमसी कालका, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला, नायब तहसीलदार रायपुररानी कुलदीप सिंह सहित सभी संबंधित सेंटरों के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें