फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने चलाया अभियान, सेक्टर-5 से झुग्गियां हटाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को शहर के सेक्टर-5 से झुग्गियों हो हटाया। टीम ने अतिक्रमण कर रखा सामान भी जब्त कर लिया। वहीं टीम के सदस्यों ने झुग्गी बनाने वालों को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा से वहां अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-5 और उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी कार्यालय बने हैं। यहां काफी संख्या में लोग झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। खासकर धरनास्थल के आसपास दर्जनों की संख्या में झुग्गियां बनी हुई हैं। झुग्गियों के कारण यहां का माहौल बिगड़ रहा है। सेक्टर की खूबसूरती पर दाग भी लग रहा है।
इसको देखते हुए एचएसवीपी की टीम इस्टेट ऑफिसर गगनदीप सिंह के निर्देश पर सोमवार को सेक्टर-5 में पहुंची। वहां बनाई गई झुग्गियों का सामान टीम ने जब्त कर लिया और उनमें रह रहे लोगों को जगह खाली करने के निर्देश दिए। टीम की कार्रवाई के दौरान सुपरवाइजर मान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें