पंचकूला। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन (हरियाणा कर्मचारी महासंघ) की बैठक पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित एचवीपीएनएल के विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान इकबाल चंदाना ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने, कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए आगामी रणनीति तय करने, विभागीय स्तर पर हो रही अनियमितताओं को समाप्त करने तथा कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान संगठन के सदस्यता अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने, यूनिट स्तर पर बैठकों को नियमित करने तथा फील्ड स्तर पर कर्मचारियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में महासचिव यशपाल देशवाल, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा, मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा, वित्त सचिव अनिल पहल, प्रेस सचिव श्याम लाल खोड़, ऑडिटर मनोज सैनी, उप महासचिव सतेंद्र सहारण एवं विजय हुड्डा सहित वार्ता समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।