फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वसंत महोत्सव में होटल अवा की शानदार सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ के होटल अवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वसंत महोत्सव पंचकूला में फूड कार्विंग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता जताई। इस प्रतियोगिता के लिए होटल अवा द्वारा ग्रीन हरियाणा थीम पर आधारित एक उत्कृष्ट टीम बनाई गई। इस टीम ने अपने कौशल और रचनात्मकता से एक अद्भुत नक्काशी प्रस्तुत की, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक सुंदर छवि उकेरी गई। इस कलाकृति को बनाने में लगभग तीन घंटे का समय लगा। होटल अवा के कार्यकारी शेफ अनिल सिंह चौहान ने बताया कि इस विशेष नक्काशी को शेफ साहिल कुमार कनौजिया ने बहुत धैर्य और कौशल के साथ तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस कलाकृति की प्रशंसा की और इसे एक अनूठी कृति बताया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें