पंचकूला। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के छात्रावास घटक के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला कल्याण अधिकारी विशाल ने बताया कि योजना के तहत नए छात्रावासों के निर्माण, विस्तार, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए पात्र संस्थाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकारी, अर्ध-सरकारी शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रस्ताव भेज सकते हैं। योजना संबंधी जानकारी जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, पंचकूला से प्राप्त की जा सकती है।