पिंजौर। बाईपास की तरफ से बाबा बालकनाथ मंदिर पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखविंद्र सिंह निवासी गांव नग्गल सोडियां पिंजौर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके पास फोन आया था कि उसके भाई सुखविंद्र सिंह का शिमला पंचकूला हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह पिंजौर अस्पताल पहुंचा जहां से डाक्टरों ने उसके भाई को कालका अस्पताल भेज दिया। जब वह अपने भाई को कालका अस्पताल लेकर पहुंचा तो डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।