पंचकूला। सेक्टर-12ए में देर रात तेज रफ्तार कार चला रहे चालक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12ए निवासी अभिषेक सूद ने बताया कि वह 8 फरवरी को रात करीब 12:14 बजे परिवार के साथ अपनी कार से घर लौट रहे थे। उनकी कार हाउस नंबर 938 सेक्टर-12ए के बाहर रुकी हुई थी, तभी पंजाब नंबर की तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार अशोक शर्मा निवासी सेक्टर-12ए चला रहा था, जो टक्कर मारकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को उसके घर के सामने नशे की हालत में पकड़ लिया गया।