फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चुनाव याचिका पर सांसद अमृतपाल सिंह को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम सिंह की चुनाव याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी 24 उम्मीदवारों को पक्ष बनाने का आदेश दिया था। विक्रम सिंह ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि उसने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसी सीट से अमृतपाल भी प्रत्याशी थे। अमृतपाल सिंह का निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव पर आए खर्च का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव प्रचार के लिए रोजाना होने वाली बैठकों, वाहनों और चुनावी सामग्री का भी उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया है। प्रचार के लिए जो राशि खर्च की गई है वह कहां से आई यह भी नहीं बताया गया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थल का भी प्रयोग किया है जो गलत है। सोशल मीडिया पर जो प्रचार किया गया है उसका भी कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। ऐसे कई आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत अमृतपाल का निर्वाचन रद्द करने का निर्देश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की गई है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने अमृतपाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी 24 उम्मीदवारों को पक्ष बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें