फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस को देख भाग रहा था हेरोइन तस्कर, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक हेरोइन तस्कर को उस समय दबोचा जब वह पुलिस को देखकर भाग रहा था। इसकी पहचान सुखदीप सिंह उर्फ दीप निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। दरअसल 22 मार्च को चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों नरेश शर्मा और गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया था। इन्होंने पूछताछ में बताया था कि वे हेरोइन सुखदीप सिंह से खरीदकर लाए थे और वह पंचकूला में सूरज थिएटर के आसपास नशा बेचता है। इस पर पुलिस ने सूरज थिएटर के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए हुए थे। बुधवार को यहां पार्किंग में पेड़ के नीचे एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह एकदम घबराकर भागने लगा। इस पर पुलिस की टीम ने उसे वहीं दबोच लिया। हड़बड़ाहट में वह गिर गया और चोटिल भी हुआ है। तलाशी में उससे 10.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसको जिला अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें