पिंजौर। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जतिन निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ से हेरोइन लाकर सूरजपुर, चंडीमंदिर और पिंजौर में बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर उसके पास से 9.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में एनडीपीएस की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।