फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन छिपे कंटेनर भेजने वाली कंपनियां भी रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते चार दिन के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर पंजाब के लिए विदेश से आए कंटेनरों में कुल 148 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करने के साथ ही कंटेनर मंगाने वाले पंजाब के व्यापारियों को भी रडार पर ले लिया है। साथ ही पुलिस ने उन विदेशी कंपनियों के बारे में केंद्रीय गृह विभाग से तालमेल करने की राज्य सरकार से अपील की है, जिनके सामान में हेरोइन छिपाकर भेजी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने ऐसे व्यापारियों द्वारा किए जा रहे आयात का रिकॉर्ड खंगालने का फैसला किया है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कंपनियां जिन्होंने पंजाब के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों के रास्ते कंटेनरों में हेरोइन छिपाकर भेजी थी, इससे पहले इन कंपनियों का माल कब-कब पंजाब पहुंचता रहा है। इसके साथ ही संबंधित व्यापारियों के वित्तीय लेनदेन और सामाजिक व्यवहार को भी थानों के जरिये खंगाला जा रहा है, जिससे पता चल सके कि यह व्यापारी नशे के कारोबार से जुड़े हुए तो नहीं थे।
दूसरी ओर, गुजरात और महाराष्ट्र पुलिस से भी बंदरगाहों पर पंजाब के लिए आने वाले सामान पर विशेष नजर रखते हुए लगातार इनपुट शेयर करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आशंका जताई है कि विदेश से पंजाब आने वाले सामान के कंटेनरों के जरिये हेरोइन की सप्लाई का तरीका तस्करों द्वारा पहले भी अपनाया जाता रहा होगा, जिसे अब पूरी तरह खत्म करना होगा। पंजाब के ड्राई पोर्टों के साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों- मंडी गोबिंदगढ़, मोहाली आदि के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कई बार सीधे पहुंचने वाले कंटेनरों को राज्य की सीमा पर ही पुलिस द्वारा स्कैन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें