फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में राम कुमार सिंह की जमानत पर 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े घोटोले के मामले में आईएएस राम कुमार सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत याचिका को दर्ज करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। अदालत के आदेश के अनुसार यह आरोपी की ओर से दायर पहली नियमित जमानत याचिका है। राम कुमार सिंह की ओर से तहत नियमित जमानत की मांग की गई है। अदालत ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों के अनुपालन में अदालती कर्मचारी को इस मामले से संबंधित रिकॉर्ड की जांच करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई पर आरोपी या अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की लंबित अथवा निस्तारित स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी अपने जवाब के साथ अदालत में प्रस्तुत करें। अदालत ने 5 अक्टूबर के आदेश में स्पष्ट किया कि फिलहाल जमानत पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अब मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें