फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पर्ल जमीन मामले में डीआरओ की अग्रिम जमानत पर सुनवाई कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पर्ल ग्रुप जमीन मामले में हरियाणा राजस्व विभाग के जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) जोगिंदर शर्मा को पंचकूला की अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। अदालत ने उन्हें विजिलेंस द्वारा की जा रही जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। अग्रिम जमानत पर दोबारा सुनवाई मंगलवार को हुई। अग्रिम जमानत पर अगली सुनवाई 19 फरवरी को निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार रायपुररानी के शाहपुर क्षेत्र में पर्ल ग्रुप की जमीन बेचने से जुड़ा मामला सामने आया था। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान विजिलेंस ने रायपुररानी तहसील के तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें