फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए कर्मियों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को कालका सीएचसी में शिविर आयोजित कर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई। इसमें 30 से अधिक कर्मचारियों ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के गुर सीखे। इस अवसर पर पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए प्रभावी कदमों की विस्तार से जानकारी दी। इस ट्रेनिंग के तहत मलेरिया और डेंगू के पिछले साल पाए गए केस का विवरण दर्शाकर इसके बचाव पर चर्चा की गई। उन्होंने कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर कहा कि इस दौरान हाई रिस्क एरिया में पहले से टीमें लगाई जाएंगी।
टीमों को बताया कि किस तरह से डेंगू का लारवा मिलने पर दवा का छिड़काव करवाना है। मलेरिया के मरीजों को दी जाने वाली दवाई की खुराक के बारे में जानकारी दी गई। मलेरिया और डेंगू बुखार के मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग से गांव के लोगों को जागरूक किया जाएगा। पानी की लीकेज तलाश कर पब्लिक हेल्थ को पत्र लिखा जाएगा। मुख्य स्थानों पर मलेरिया और डेंगू की जानकारी से संबंधित बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोगिंग मशीनों की पर्याप्त संख्या की उपलब्धता के लिए पंचायत विभाग और नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। इस ट्रेनिंग में मुख्य तौर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजीव गोयल, डॉ. राजीव नरवाल, डॉ. मनीष गर्ग व चिकित्सा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मी व डाॅ. आसिमा ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय से हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, हेल्थ सुपरवाइजर कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें