फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः एक्टिवा स्लिप होने से गिरे एक्साइज इंस्पेक्टर की सिर में चोट लगने से मौत, बैग में पैसे

Fri, 29 May 2020 11:42 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 20/14 के डिवाइडिंग रोड पर मजार के समीप बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक एक्टिवा चालक स्लिप होने से नीचे गिर गया। इससे एक्टिवा चालक की मौत हो गई। हादसे के दौरान हुए शोर को सुनकर पास में ही रहने वाले एक व्यक्ति और थोड़ी दूरी पर लगे पुलिस नाके से एक कांस्टेबल तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक्टिवा सेक्टर-12/ए की तरफ पड़ी है। वहीं उसका चालक मेन हाईवे के डिवाइडर पर गिरा मिला।
विज्ञापन


इस पर तुरंत 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाकर उसमें घायल को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 ले जाया गया। जहां डॉक्टरी जांच में उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान डेराबस्सी की गुलमोहर सोसाइटी की छठी मंजिल पर रहने वाले और एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग के इंस्पेक्टर महेंद्र पाल कुकरेजा के रूप में हुई है।

पुलिस को घटनास्थल पर एक्टिवा के समीप कैश से भरा एक बैग भी मिला। पुलिस ने मौके पर लोगों की मौजूदगी के बीच की कैश की गिनती की तो कुल राशि एक लाख 2200 रुपये मिली। पुलिस ने इस संबंध में मौके पर वीडियोग्राफी करवाई। फिर क्षतिग्रस्त एक्टिवा और नकदी से भरे बैग को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर की पहचान करने के बाद उनके परिवार को इस दुखद हादसे की सूचना दी। वहीं शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जिसे वीरवार की दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया।

पुलिस ने घटनास्थल की पर की जांच में पाया कि महेंद्र पाल कुकरेजा ने सिर पर हेलमेट लगाया था। लेकिन एक्टिवा स्लिप होने से उनका सिर जोरदार तरीके से सड़क से टकराया। उस दौरान सिर पर लगी अंदरूनी चोट और नाक से काफी खून बहने के कारण महेंद्र पाल कुकरेजा की मौत हुई। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है, ताकि हादसे के स्पष्ट कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें