फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चाकू मारकर मोबाइल और दो हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मनसा देवी कांप्लेक्स थाने से 50 मीटर दूरी पर 31 दिसंबर रात चाकू मारकर दो भाइयों को आरोपियों ने घायल कर दिया। घायल हालत में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रात 11 बजे भूपिंदर (30) और उसका भाई विक्रम (28) मनसा देवी कांप्लेक्स थाने के पास से मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी अपने ई रिक्शा से जा रहे थे। थाने से 50 मीटर दूर उन्हें आठ से दस लोगों ने घेर लिया। भूपिंदर का मोबाइल और दो हजार रुपये छीन लिया। इस बात का भूपिंदर और उसके भाई विक्रम ने विरोध किया। विरोध करने पर उन्होंने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पेट, पीठ सहित गर्दन पर भी दोनों को चोट आई। इसके बाद राहगीरों की मदद से उन्हें सेक्टर -6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें