फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शादी से मना किया ताे युवती के घर में लगाई आग, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। शादी से मना करने पर एक युवक ने युवती के घर में घुसकर आग लगा दी। आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवती पंचकूला के एक कंपनी में कार्य करती है। कुछ सात पहले दोनों की मुलाकात हुई थी।
शिकायतकर्ता पिंजौर निवासी युवती ने बताया कि वह पंचकूला में एक कंपनी में कार्यरत है। उसकी साल 2017 में रोहित कौशल नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। वे दोनों दोस्त बन गए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कुछ माह से उसे परेशान कर रहा था। इस कारण उसने आरोपी को इग्नोर करना शुरू कर दिया। बीते दिनों उसके ऑफिस पहुंचकर आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। पीड़िता ने जब शादी करने से मना कर दिया तो आरोपी उसके कार्यालय में चिल्लाता हुआ धमकी देकर गया कि वह उसको जान से मार देगा। उसके घर को आग लगा देगा। पीड़िता ने बताया कि उसने घर पहुंच कर उपरोक्त बात अपने माता-पिता को बताई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ शिकायत देने थाना पिंजौर जा रही थी तो आरोपी रोहित उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अपशब्द कहकर घर में रखा सामान तोड़ने लग गया। पीड़िता ने बताया की जब उसने उसे समझाना चाहा तो आरोपी ने उसके घर में रखे गैस सिलिंडर खोलकर उसमें आग लगा दी। इससे उसके घर में आग लग गई। आग में एसी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़कर आग बुझाई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें