पंचकूला। शराब के नशे में घर के बाहर गाली गलौज कर रहे आरोपी का विरोध करना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। नशेड़ी ने डंडा मारकर उसका पैर तोड़ दिया। बीड घग्गर निवासी रमेश कुमार की शिकायत चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि घर के बगल में रहने वाला कर्मा पेंटर का काम करता है। बुधवार रात वह शराब की नशे में घर के बाहर गाली दे रहा था। आवाज सुनकर वह बाहर आया व विरोध करने पर उसने मारपीट की। डंडा पैर में लगने से हड्डी टूट गई।