फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 48 केंद्रों पर होगी एचसीएस क परीक्षा, 13080 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसी महावीर कौशिक ने 24 जुलाई को एचसीएस और अलाइड सर्विसेज की प्रिलिमनरी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य पवन कुमार, जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा राठी और पुलिस की तरफ से नियुक्त नोडल अधिकारी एसीपी राजकुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि एचसीएस और अलाइड सर्विसेज की प्रिलिमनरी परीक्षा हरियाणा सरकार की अहम परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के आयोजन के लिए पंचकूला, कालका, पिंजौर में 48 सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करवाने के लिए आठ फ्लाइंग स्क्वायड ऑफिसर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा पेपर डिस्ट्रीब्यूटर स्टेशन ऑफिसर और अन्य कर्मचारी नियुक्त किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और इस परिधि में धारा -144 लगाई जाएगी।
उपायुक्त ने पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह को किसी भी अवांछित तत्व और परीक्षा में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य को जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने का आश्वासन दिया। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य पवन कुमार ने एचसीएस की परीक्षा के बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला में करीब 13080 परीक्षार्थी एचसीएस की परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

किसी भी सेंटर सुपरवाइजर को छोड़कर किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। सेंटर सुपरवाइजर को भी आपात काल की स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति होगी। एचसीएस की परीक्षा सुबह और शाम दो चरणों में होगी। सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी 8.30 से 9.50 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं। इस मौके पर नगराधीश गौरव चौहान, तहसीलदार पंचकूला पुन्यदीप शर्मा, शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी, डिप्टी डीईओ अंजू ग्रोवर, जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें