हैंड डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर मिलेगी इंट्रीमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एचसीएस व अलाइड सर्विस की प्रिलीमरी परीक्षा शहर के 32 केंद्रों पर होगी। इसमें 11116 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। पारदर्शी तरीके से परीक्षा के फैसले को लेकर धारा-144 लगा दी गई है। इसमें उम्मीदवारों को सादे कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। उन्हें जंजीर, अंगूठी, रूमाल और कलावा बांधकर आने से मना किया गया है। हैंड डिटेक्टर से चेकिंग करने के बाद सभी को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सभी केंद्रों पर सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक होगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षार्थी को बिना एडमिट कार्ड और आईडी परीक्षा केंद्र पर आने की अनुमति न दें। पंचकूला पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्राें के 500 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। इस परिधि में धारा- 144 लगाई जाएगी। किसी भी सेंटर सुपरवाइजर को छोड़कर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी और सेंटर सुपरवाइजर को भी आपातकाल की स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति रहेगी।