फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप : तीसरे दिन फरीदाबाद और गुरुग्राम के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित गोधाम में राज्यस्तरीय पहली हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। चैंपियनशिप के तीसरे दिन फरीदाबाद और गुरुग्राम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों के 11, 13, 15, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग के मुकाबलों को आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव नलिन सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन 17 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबले में गुरुग्राम के रूशीकेस ने फरीदाबाद के इक्षित को 11-7, 12-10 और 11-8 से हराया। फरीदाबाद के वत्सल डुकलान ने गुरुग्राम के माहिर वर्मा को 11-8, 11-4 और 11-7 से हराया। गुरुग्राम के रोनाल्ड सरकार ने रोहतक के रोहन को 11-8, 11-4 और 11-2 से हराया। गुरुग्राम के अर्नव छाबड़ा ने फरीदाबाद के अनिमेश भाटिया को 11-6, 11-7 और 11-8 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में पंचकूला की मनल अंतल ने गुरुग्राम की चेतन्या को 11-6, 11-6 और 11-4 से हराया। गुरुग्राम की एंजल चौहान ने जींद की संजना वर्मा को 11-8, 11-7 और 11-7 से हराया।
रोहतक की पूर्वा सिंह ने हिसार की प्रिंसी को 11-8, 11-8 और 11-3 से हराया। गुरुग्राम की तन्मयी साहा ने फतेहाबाद की गार्गी गांधी को हराया। लड़कों के अंडर 11 वर्ग में जींद के कृशिव ने गुरुग्राम के सुशाने पंडित को 11-3, 11-5 और 11-4 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में जींद की अवनी दुआ ने फरीदाबाद की अनुषा देबनाथ को 11-9, 11-4 और 11-5 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-13 आयुवर्ग के लड़कों के मुकाबलों में रेवाड़ी के पारस यादव ने फरीदाबाद के तन्यम को 11-4, 11-5 और 11-7 से हराया। लड़कियों के मुकाबले में रोहतक की अन्वी फौगाट ने फरीदाबाद की तवीशा कुमार को 11-5, 11-9 और 11-5 से हराया। अंडर-15 आयुवर्ग मुकाबलों के लड़कों के वर्ग में गुरुग्राम के रोनाल्ड सरकार ने रोहतक के विक्रांत को 11-6, 11-8 और 13-11 से हराया। लड़कियों के मुकाबलों में पंचकूला की मनल अंतल ने गुरुग्राम की आर्या अमर छौक्कर को 11-6, 11-5 और 11-2 से हराया। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबलों में फतेहाबाद के साकेत ने फरीदाबाद के वत्सल डुकलान को हराया। लड़कियों के मुकाबले में पंचकूला की मनल अंतल ने गुरुग्राम की चेतन्या को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें