फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चौथे दिन भी छाया हरियाणा, जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही 26वीं अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में सोमवार को भी हरियाणा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। चौथे दिन भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दिनभर जीत का सिलसिला जारी रहा। ब्रिज प्रतियोगिता में हरियाणा ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

ब्रिज टूर्नामेंट के मास्टर पेयर इवेंट फाइनल मुकाबले में हरियाणा के केसी मीणा, एमएस मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक के आरके सिंह और राजीव रंजन ने रजत पदक जीता। मध्य प्रदेश के एचएस मोहंता, नवीन गर्ग, राकेश शांडिल्य और दिनेश पाटील ने कांस्य पदक जीता। रस्साकशी मुकाबले में हरियाणा और तेलंगाना के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हरियाणा ने 2-0 से जीत दर्ज की। फुटबाल के पहले सेमीफाइनल मैच में हरियाणा और केरल के बीच मुकाबले में हरियाणा 3-1 से विजयी रहा। रैपिड चेस वुमन ओपन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में राशिलाबेन वधेर ने स्वर्ण पदक, डॉ. रेबीका सोइबेन चानू ने रजत पदक और मात्यानारायणामां ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। ब्रिज टूर्नामेंट के टीम ऑफ फॉर (डुप्लीकेट इवेंट) में हरियाणा के केसी मीणा, एमएस मलिक, अतुल सिरसीकर, रविंदर धनखड़, वीरेंद्र सिंह और वीरेंद्र गिल प्रथम स्थान पर रहे।
झारखंड के सतीश चंद्र, अरविंद, अमित चैधरी, अवधेश कुमार द्वितीय स्थान पर और उत्तर प्रदेश के एपी सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, नीरज कुमार, एनके जानू और मनीष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। ब्रिज टूर्नामेंट के प्रोग्रेसिव पेयर्स इवेंट में झारखंड के सतीश चंद्र राय, अरविंद कुमार, अमित चैधरी, अवधेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। हरियाणा के केसी मीणा, एमएस मलिक, रविंद्र धनखड़, वीरेंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के एपी सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, मनीष मित्तल और नीरज कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तैराकी में छत्तीसगढ़ के मनीराम आदिले अव्वल

तैराकी में 100 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष ओपन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के मनीराम आदिले प्रथम स्थान पर, तमिलनाडु के अरुण कुमार द्वितीय स्थान पर और गुजरात के विष्णु भाई वासवा तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बीआर स्टाइल पुरुष ओपन तैराकी प्रतियोगिता में केरल के अरविंद वेलायुधन प्रथम स्थान पर, छत्तीसगढ़ के मनीराम आदिले द्वितीय और मणिपुर के अनिल कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर फ्री स्टाइल महिला ओपन तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की निशा बिसाई प्रथम, केरल की कमारूनिसा द्वितीय और उड़ीसा की खिराबड़ी सेठ तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी पुरुष वेटरन श्रेणी प्रतियोगिता में त्रिपुरा के अमन होसेन पहले, केरल के मोहनन वी दूसरे और कर्नाटक के राधा कृष्णन तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर फ्री स्टाइल महिला ओपन तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की सुसी जोसपेन पहले, केरल की पर्वत्थी बी. दूसरे और उड़ीसा की सूर्या कांति तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बटर फ्लाई पुरुष ओपन तैराकी प्रतियोगिता में त्रिपुरा के अमन हॉसियन पहले, छत्तीसगढ़ के मनीराम आदिले दूसरे और गुजरात के विष्णु भाई तृतीय स्थान पर रहे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें