फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा हैबिटेट सेंटर : आठ मंजिला भवन का 20 फीसदी काम पूरा, 70 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का हो सकेगा आयोजन, 2024 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करने का है लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 में बनाए जा रहे हरियाणा हैबिटेट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस आठ मंजिला भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर को एक नई पहचान मिलेगी। इसका निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया जा रहा है। 2.73 एकड़ में बनने वाले हैबिटेट सेंटर के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह भवन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। अब तक सेंटर का 20 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पंचकूला में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के अलावा कोई और बड़ी जगह नहीं है। चंडीगढ़ में बेहतर सुविधाएं होने के कारण ज्यादातर सांस्कृतिक कार्यक्रम वहीं होते हैं। मगर अब सेक्टर-1 में हैबीटेट सेंटर का निर्माण होने से यह कमी पूरी हो जाएगी। इसमें बनने वाले ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो सकेंगे। इसके अलावा इस सेंटर में एक ही छत के नीचे लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसीलिए इस सेंटर का केवल पंचकूला ही नहीं बल्कि ट्राइसिटी के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


स्वीमिंग पूल और आर्ट गैलरी की सुविधा
आठ मंजिला इस भवन में लोगों को स्वीमिंग पूल की भी सुविधा मिलेगी। घर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का भी बैंक्वेट हाल में आयोजन किया जा सकेगा। इसके अलावा कांफ्रेंस हॉल, आर्ट गैलरी, स्टूडियो, एक्सपो सेंटर सहित तमाम सुविधाओं का लोग लाभ उठा सकेंगे।

ये होंगी सुविधाएं
होटल, हैबिटेट एंड कन्वेंशन सेंटर, 200 सीटों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम, 500 लोगों के क्षमता वाला बैंक्वेट हॉल, हैबिटेट पार्क, 270 वाहनों की पार्किंग, आर्ट गैलरी, म्यूजिकल फाउंटेन, आर्ट गैलरी, स्टूडियो, फूड कोर्ट, एक्सपो सेंटर, ओपन लॉन, कांफ्रेंस हॉल, क्लब, जिम और भी बहुत कुछ होगा।
विज्ञापन


भवन में ये रहेंगी मुख्य सुविधाएं
- ग्रीन बिल्डिंग के रूप में होगा निर्माण
- सभी जगह एलईडी लाइट्स
- करीब 50 किलोवाट का सौर उर्जा का उत्पादन
- स्मार्ट बिल्डिंग कंसेप्ट के जरिए बनेगी इमारत
- परिसर में लोगों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड से प्रवेश
- पावर बैकअप के लिए गैस जनरेटर
- विद्युत वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट
- 100 फीसदी वातानुकूलित
- सीवरेज का 100 फीसदी शोधन
- ऑटोमेटिक पार्किंग विथ इलेक्ट्रानिक डिसप्ले
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का प्रावधान


सेक्टर-1 में हैबिटेट सेंटर बनाया जा रहा है। यह बिल्डिंग करीब 70 करोड़ रुपये से 2.73 एकड़ में बनाई जा रही है। बेसमेंट के अलावा 8 मंजिला भवन होगा। इस भवन में लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। - एनके पायल, एक्सईएन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें