पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग मैच में हरियाणा सिविल सचिवालय ने हरियाणा राज्य औद्योगिक विभाग को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औद्योगिक विभाग ने 133 रन बनाए, जिसे सिविल सचिवालय ने केवल 13 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच विजय वीर सिंह रहे, जिन्होंने 38 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में नसीब ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके और बेस्ट बॉलर बने।