फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इस बार रामलीला में हवा में उड़ते दिखेंगे श्री हनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के रामलीला में पहली बार महिला पात्रों के किरदार महिलाएं ही निभाएंगी। वहीं, रामलीला में विजुअल इफेक्ट्स के जरिए टेक्नोलाॅजी का अद्धुत संगम दिखेगा। क्योंकि सीता हरण के सीन में पुष्पक विमान को उड़ता हुआ दिखाया जाएगा। वहीं, हवा में हनुमान जी भी उड़ते दिखेंगे। इस साल रामलीला को आधुनिक तकनीकों से सजाया गया है। निर्देशक मोहित सूरी ने बताया कि रामलीला का मंचन 21 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ड्रामेटिक क्लब और राम सेवादार की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि इस साल की रामलीला सबके लिए यादगार रहे। क्लब के सदस्य ने बताया कि श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब शहर की सबसे पुरानी रामलीला क्लब हैं जो पिछले लगभग 40 वर्षों से रामलीला का आयोजन करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में संजीव मनचंदा, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, हरिंदर शर्मा, साैरभ नारंग समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें