पंचकूला। ट्रेन में सफर कर रही महिला का हैंड बैग चोरी हो गया। चंडीगढ़ जीआरपी ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी सुरेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वे 11 अगस्त को पत्नी के साथ ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 5.30 बजे चली थी। उस दौरान उन्हें नींद आ गई। जब वे करनाल पंहुचे तो उनकी पत्नी का हैंड बैग गायब था। बैग में मोबाइल फोन, सोने की अगूंठी, सोने की चूड़ी, चांदी की पायल और 15 हजार रुपये कैश थे।