आईपीएस अधिकारी हमीद अख्तर बने आईजी
- फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हमीद अख्तर को पदोन्नति देते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग की ओर से जारी 16 सितंबर 2026 के आदेश के अनुसार हमीद अख्तर को डीआईजी से आईजी लेवल-14 में तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किया गया है। यह आदेश हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है।