फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए आवेदन तिथि 15 तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य हज कमेटी ने ‘हज-2022’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दिया है, पहले यह तिथि 31 जनवरी तय की गई थी।
विज्ञापन

कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्ठी ने बताया कि आवेदन करने के लिए ‘मशीन रिडेबल पासपोर्ट’ होना अनिवार्य है, साथ ही पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध होना जरूरी है। हज आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करके निर्धारित दस्तावेजों को हज मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में अपलोड करें और अपने पास उनकी प्रति संभालकर रखें। हज-2022 के लिए ड्रॉ में सफल उम्मीदवारों से आवेदन पत्र की प्रति व पासपोर्ट मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हज कमेटी इंडिया मुंबई द्वारा तय सेवा शर्तों के अनुसार चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें