फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हैकर का कारनामा..... कार्ड लिया न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ाए 1.67 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शातिर साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। पहले लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर एक ही खाते से पैसे निकालने का तरीका अपनाया जाता था। फिर लोगों से झूठ बोलकर उनके मोबाइल फोन पर आया ओटीपी पूछकर उनके बैंक खातों को खाली कर दिया जाता था। लेकिन अब साइबर ठग इतने शातिर हो गए हैं कि अब लोगों के न तो डेबिट कार्ड बदले जाते हैं और न ही ओटीपी नंबर लिया जाता है, फिर भी उनके खाते से पैसे उड़ा लिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला डेराबस्सी में सामने आया है। एक महिला के बैंक खाते से सीधा पैसे निकालने का मैसेज आया। जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले की सूचना उन्होंने साइबर क्राइम को दे दी है। साइबर पुलिस को दी शिकायत में आदर्श नगर गली नंबर 4 निवासी महिला मीना भाटिया ने बताया कि वह अपने बैंक खाते का डेबिट कार्ड कम ही इस्तेमाल करती हैं। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल फोन पर पैसे निकलने के मैसेज आए, जिसमें से करीब 1.67 लाख रुपये निकाले गए। थे। इसके अलावा तीन और ट्रांजेक्शन किए गए जो फेल हो गए। मीना भाटिया ने बताया कि उनका डेबिट कार्ड भी बेटे के पास है, उसी ने बताया है कि न तो उसके पास कोई ओटीपी नंबर आया और न ही उसने एटीएम से पैसे निकले हैं। फिर भी खाते से पैसे निकल गए हैं। यह हैरानी की बात है कि मेहनत से की गई कमाई को घर बैठे साइबर ठग कितनी आसानी से उड़ा ले जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पैसे ऐंठने वालों का नेटवर्क उन्हें पकड़ने वाले सिस्टम से भी बड़ा होता है, जिसकी वजह से कानून के हाथ उन तक नहीं पहुंच पाते। इसी का फायदा उठाकर यह लोग धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें