फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एकांश ढुल के घर पहुंचे ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर वीरवार को एकांश ढुल के सेक्टर-12ए स्थित निवास स्थान पहुंच कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने एकांश को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। हाल ही में घोषित यूपीएससी परीक्षा परिणामों में एकांश ढुल ने 342 वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एकांश ढुल ने यह उपलब्धि हासिल कर पंचकूला के साथ-साथ प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है। इस अवसर पर एकांश के पिता कृष्ण ढुल और माता निर्मल ढुल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे अध्यापकों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी विशेष योगदान होता है। एकांश के पिता कृष्ण ढुल भाजपा के वरिष्ठ नेता है और माता निर्मल ढुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-19 पंचकूला में बतौर प्रिंसिपल सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

एकांश ने भवन विद्यालय सेक्टर-27 चंडीगढ़ से दसवीं और सेंट कबीर स्कूल सेक्टर-26 से 12वीं और श्री राम काॅलेज ऑफ काॅमर्स दिल्ली से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्हें घर में पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिला। एकांश के बड़े भाई तुषार्थ ढुल एजी हरियाणा के कार्यालय में लाॅ रिसर्चर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें