फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहिब हमले पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने प्रकट किया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर-7 पंचकूला प्रबंधक कमेटी ने रोष प्रकट किया है। प्रबंधक कमेटी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर हुई पत्थरबाजी की कड़ी आलोचना की है। कमेटी के प्रधान कंवर पाल सिंह दुआ ने कहा कि सिख समुदाय पर हमला और गुरुद्वारे में तोड़फोड़ में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पाक सरकार इसके साथ ही गुरुद्वारे की पवित्रता बरकरार रखने के लिए हर तरीका अपनाए। इस मीटिंग में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कंवर पाल सिंह, उप प्रधान प्रोफेसर गुरिंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी पीएस संघा, सेक्रेटरी सतिंदर पाल सिंह, कैशियर एसएस सोढ़ी, राष्ट्रीय युवा दल के समाजसेवी संदीप कपूर और प्राण शर्मा, अमनदीप सिंह छतवाल और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने एकजुट होकर कहा कि इस पर पाकिस्तान सरकार को सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। सिख धर्म के लोगों के साथ इस प्रकार का अन्याय नहीं किया जाए। अगर इस तरह की घटना से लोगों में बुरा असर पड़ता है। सभी के धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए। सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि इस पर सख्त एक्शन होना चाहिए, जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें