फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरु प्रसाद मदन का 84 वां जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की ओर से समाज सुधारक, लेखक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रवक्ता गुरु प्रसाद मदन का 84वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शैलजा छाबड़ा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया और विद्यार्थियों को सामाजिक समानता, मानवीय मूल्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने गुरु प्रसाद मदन के सामाजिक न्याय, समता और मानवाधिकारों के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुमेर सिवाच, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. हरप्रीत सिंह, वंदना, संदीप, डॉ. प्रिया मलिक, राममिलन एवं माता प्रसाद सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें