पिंजौर। खालसा ग्रुप करनपुर ने दस्तार प्रतियोगिता करवाई। इस प्रतियोगिता में 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। दस्तार प्रतियोगिता के वर्ग ए में गुरजीत सिंह प्रथम स्थान पर रहे जबकि जसप्रीत सिंह दूसरे और लखविंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के वर्ग बी में संदीप सिंह प्रथम जबकि अमरजीत सिंह दूसरे और शैंटी तीसरे स्थान पर रहे।