फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ हेरोइन सप्लाई करने आ रहे व्यक्ति को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली से चंडीगढ़ हेरोइन सप्लाई करने आ रहे व्यक्ति को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान उपेश गोपी महाराष्ट्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीआरपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेस्ट हाउस के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस की टीम को उस पर शक हुआ और उसे रोक कर बैग की तलाशी ली।
बैग से हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से नशीला पदार्थ लेकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने के लिए ट्रेन से आया है। पुलिस रिमांड के दौरान दूसरे आरोपियों की भी जानकारी जुटाएगी और उन्हें भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें