रायपुररानी। मंगलवार को भारत के बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रायपुररानी से 22 श्रद्धालुओं का जत्था सुबह हर्षोल्लास के साथ रवाना हुआ। ये श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां वे संगम में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। जत्थे के आयोजक श्याम लाल वर्मा ने बताया कि महाकुंभ के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते इस बार रायपुररानी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने को उत्साहित हैं।