पंचकूला। सेक्टर-3गोल्फ क्लब में गोल्फ लीग सीजन-2 के मुकाबले चल रहे है। मैच के 10वें दिन ग्रुप बी में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए टीमों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। सभी टीमें क्वालीफिकेशन की दौड़ में आगे रहने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। ग्रुप बी में ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है। टीम ने पांच मैचों के बाद कुल 1789 अंक जुटाए है, जिनमें 1695 गेम प्वाइंट और 94 बोनस प्वाइंट शामिल है जिससे ग्रुप बी पहले स्थान पर है। टी बर्ड्स दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद पर टी क्रैशर्स 1734 अंकों 1641 गेम प्वाइंट और 93 बोनस प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। ईगल्स 1715 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और शीर्ष टीमों पर दबाव बनाए हुए है। व्यक्तिगत प्रदर्शन में बलबीर पंवार और विरेंद्र शर्मा ने 36-36 अंक बनाकर दिन के संयुक्त शीर्ष स्कोरर का स्थान हासिल किया।