फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में कष्ट निवारण समिति की बैठक 30 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार 30 जून को पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक 30 जून को सुबह 11:30 बजे सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में होगी। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि समिति के सदस्यों और जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इसमें शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश मिलेंगे। उपायुक्त ने कहा कि यह समिति आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। यह जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सहायक उपयोगी सुझाव देती है। अधिकतम शिकायतों का निपटारा मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें