चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आईसीडीसीएस योजना के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को मानदेय के भुगतान के लिए 68.95 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी कर दी है। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर पर जल्द ही डाटा अपडेट किया जाए। उन्होंने बताया कि जुलाई से अक्टूबर 2024 तक के लिए 68.95 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अमृतसर को 4.81 करोड़, बठिंडा को 3.56, बरनाला को 1.65, फतेहगढ़ साहिब को 1.80, फरीदकोट को 1.40, फिरोजपुर को 3.21 करोड़ और फाजिल्का को 2.74 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसी तरह गुरदासपुर को 5.14, होशियारपुर को 4.82, जालंधर को 4.10, कपूरथला को 2.26, लुधियाना को 5.97, श्री मुक्तसर साहिब को 2.28, मोगा को 2.47, मानसा को 2.14, पठानकोट को 2.14, पटियाला को 4.69, रूपनगर को 2.22, मोहाली को 1.63, संगरूर और मालेरकोटला को 5.01, एसबीएस नगर को 1.97 और तरनतारन को 2.86 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।